Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वाधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत, आगरा में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों की जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जनपद के असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों के साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल भी प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का प्रारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.एल. जैन, रामनाथ गौतम, पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज आगरा, डॉ. भोज कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, डॉ. हरिनारायण चतुर्वेदी राष्ट्रीय संयोजक भारत विकास परिषद,आ दर्श कुमार सचान उद्यान विभाग अधिकारी एवं क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. देवेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान जैविक सब्जियां, शहद उत्पादन, सिलाई, मिट्टी से मूर्ति बनाना, मेहंदी, कला, पेंटिंग, दूध में मिलावट का पता लगाना, पुराने कपड़ों को आधुनिक रूप देना, प्राचीन सिक्कों का संग्रह आदि नवाचार प्रस्तुत कर सभी प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल को अपने सृजनात्मक विचारों का अद्भुत प्रदर्शन दिया।
जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. विपिन सिंह, प्रोफेसर आगरा कॉलेज आदि उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में प्रथम स्थान ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बनाने वाले गोपाल कुशवाह, द्वितीय स्थान पर सुतली से डॉल बनाने वाली योगिता, और तृतीय स्थान पर सिलाई व पुराने कपड़ों को आधुनिक रूप देने वाले मॉडल निर्माता आदित्यरहे। निर्णायक अतिथियों ने विजेताओं को क्रमशः ₹8000/-, ₹5000/- व ₹3000/- के चेक प्रदान किए।
इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में पांच सांत्वना पुरस्कार प्रतीक यादव, कुलदीप सिंह वर्मा, सौम्या सचान, प्रियंका व ऋतिक दिवाकर को मिले। उन्हें प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ ₹2000/- की धनराशि का चेक दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाराशर, विशेषज्ञ पशु उत्पादन ने किया।
प्रदर्शनी में डॉ. राजेश पाराशर व विक्रम सिंह चौधरी ने कृषि पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत कर सभी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी नव प्रवर्तकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी में सुनीता दिवाकर, कृतिका नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- Agra News: ADA का बड़ा तोहफा, अटलपुरम् टाउनशिप फेज-3 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन - February 13, 2026
- आगरा मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, सुसाइड दिखाने को पंखे से लटकाया शव - February 13, 2026
- आगरा के बासौनी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, युवक की मौत - February 13, 2026