आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई स्तिथ पाइप बनाने वाली अतुल फैक्ट्री में आज सुबह काम करते समय एक मजदूर का हाथ मशीन की बेल्ट में आ जाने से कटकर अलग हो गया। मौके पर काम कर रहे फैक्ट्री में अन्य कर्मचारियों ने जब चीखने की आवाज सुनी तब मशीन को बंद करवा कर इलाज के लिए भेजा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक कर्मचारी टूंडला के नगला झम्मन निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी अचानक से उसका हाथ मशीन की बेल्ट में आ गया और कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कर्मचारियों ने बताया कि टूंडला के नगला झम्मन निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। काम करने के दौरान अचानक से उनका हाथ मशीन की बेल्ट में फस गया। मशीन की चपेट में आने से राजेन्द्र का हाथ कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में घायल को लोडिंग टैम्पो से पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री में न एम्बुलेंस और न ही अन्य आपात सुविधाएं उपलब्ध हैं जिस कारण घायल राजेन्द्र को लोडिंग टैम्पो से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी मौत हो गई। समय रहते अगर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।
थाना एत्माद्दौला प्रभारी राजेन्द्र त्यागी ने बताया कि मशीन की चपेट में हाथ आ जाने के कारण कटकर अलग हो गया था। ईलाज के दौरान राजेन्द्र की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026