कोरिग्राफर अल्ताफ-वसीम और ऋषिका सिंह होंगे निर्णायक
आगरा। आरोही इवेंट्स की ओर से डांस का सरताज़ सीजन -7 का पोस्टर विमोचन विजय नगर स्थित कलेवा रेस्टोरेंट में किया गया। संस्था अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि 17 नवंबर को डांस का सरताज़ का रियल्टी शो की थीम बेस्ड ऑडिशन विजय नगर स्तिथ कलेवा रेस्टोरेंट में होगा। सभी आगरा मंडल के प्रतिभागी सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, ग्रुप, डुएट केटेगरी में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस बार डांस कम्पटीशन में 1,25,00/- कैश प्राइज दिया जाएगा।
कार्यक्रम समन्वयक ऋषब सिंह ने बताया कि यह बहुत बड़ा कम्पटीशन है इस कम्पटीशन से बच्चों को बड़ा प्लेटफार्म मिलता है। फाइनल शो में इंटरनेशनल कोरिग्राफर अल्ताफ, वसीम व डीआईडी लिटिल मास्टर्स फेम ऋषिका सिंह निर्याणक के रूप में रहेंगी।
इस अवसर पर बॉलीवुड कोरिग्राफर ऋषिका सिंह, अंकित चित्तोरिया, प्रखर शर्मा, सोनू वर्मा, प्रिंस सिकरवार, मेघा राघव आदि मौजूद रहे।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026