आगरा। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए कमला नगर स्थित रश्मि विहार में लगभग डेढ़ दर्जन भवनों के आगे सड़क पर किये गये अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
मंडलायुक्त को किसी व्यक्ति ने गोपनीय शिकायत की थी कि रश्मि विहार में कुछ लोगों ने घरो के बाहर बड़े बड़े रैंप बनाकर फुटपाथों को घेर लिया है। कुछ लोगों ने लोहे की जाली आदि लगाकर वहां पर पार्क और वाहनों के लिए पार्किंग बना ली है। अतिक्रमण की वजह से स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां से गुजरने वाले लोगांें को भी भारी परेशानी हो रही है।
मंडलायुक्त ने शिकायत के आधार पर नगरायुक्त को कार्रवाई के आदेश दिये थे। उसके बाद आज नगर निगम प्रवर्तन दल लावलश्कर के साथ प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के नेतृत्व में रश्मि विहार पहुंचा और बुलडोजर से सोलह घरों के आगे बनाये गये रैंप को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई का विरोध करने वाले वहीं के निवासी आर बी दुबे पर हजार रुपये का जुर्माना भी अतिक्रमण करने पर लगाया गया। इनका कहना था कि तोड़फोड़ से पहले निगम प्रशासन को उन्हें नोटिस जारी करने चाहिए थे। कार्रवाई के दौरान जेडओ हरीपर्वत अक्षय के अलावा एसएफआई रोहित भी उपस्थित थे।
इसके अलावा सिकंदरपुर कारगिल बोदला रोड पर अभियान चलाकर कर दुकानों के आगे निकल गए 11 टिन शेड तोड़े गए और चार धकेल और दो तहत को जब्त कर ₹7000 का जुर्माना वसूल किया गया।
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026