आगरा: विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों द्वारा मंगलवार को किए गए चंद्रशेखर पार्क के दौरे पर शहर के जागरूक नागरिक के सवाल उठाए हैं। वैद्य गली, रावतपाड़ा निवासी कौशल नारायण शर्मा ने बुधवार की सुबह चंद्रशेखर पार्क की बदहाल स्थिति का वीडियो वायरल किया। शर्मा का दावा है कि अधिकारियों ने चंद्रशेखर पार्क का नहीं उसके निकट स्थित पार्क का निरीक्षण किया, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विकसित किया गया है।
वीडियो के माध्यम से शर्मा ने बताया कि ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के निकट स्थित चंद्रशेखर पार्क में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगी हुई है। यह पार्क पूरी तरह वीरान है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रखरखाव के अभाव में जंगली झाड़ियां उग आई हैं। पार्क में लगी पत्थर की जालियां कई स्थानों से टूट चुकी हैं। शाम के समय यह स्थान शराबियों का अड्डा बन जाता है। रोजाना सुबह घूमने आने वाले लोगों में से कुछ लोग पार्क में कभी-कभार सफाई करते नजर आ जाते हैं।
यहां एक टीले पर रॉयल सीट लगाई गई थी, जहां से ताजमहल का सुंदर व्यू दिखता था, रखरखाव के अभाव में यह नदारद है। पार्क में लगी बोरिंग भी खराब पड़ी हैं। कहने को इस पार्क के उदघाटन की चार शिला-पट्टिकाएं लगी हैं, लेकिन उदघाटन के बाद इसके रखरखाव को भुला दिया गया।
कौशल नारायण शर्मा ने एडीए अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह इस पार्क की बदहाल स्थिति सुधारने पर भी ध्यान देंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को जारी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि विकास प्राधिकरण द्वारा ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के पास स्थित चंद्रशेखर पार्क को देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर्यटक मचान पर बैठकर ताज की खूबसूरती निहार सकेंगे। साथ ही कैफे में बैठकर खा-पी सकेंगे। अधिकारियों द्वारा पार्क के निरीक्षण की तस्वीरें भी साझा की गई थीं।
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026
- पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा मांझी के घर सियासी जमावड़ा: विपक्ष के हमलों के बीच अब मेयर ने की आर्थिक सहायता - October 30, 2026