यूपी के हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया है। इसके हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच लोगों की घायल होने की सूचना भी है। बताया जा रहा है कि हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा राज्य राजमार्ग पर हुआ है। यहां डीसीएम अचानक सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।
घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।
सीएम योगी ने जताया दुख
बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।
साभार सहित
- पंचम गणेश महोत्सव का नवम दिवस: नीले वस्त्रों और केसर सूर्य तिलक से सजे महागणपति, अलौकिक दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 22, 2026
- कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026 , फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत - September 22, 2026
- लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा - September 22, 2026