Agra, Uttar Pradesh, India. आत्मनिर्भरता, जागरूकता, कला और हस्तकला को समर्पित संस्था द क्रिएशन हाउस ने आगरा एवं आसपास की 20 संस्थाओं को ताजश्री अवार्ड से नवाजा है। इनकी सेवा को सराहा है। साथ ही हस्तकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसे हर किसी ने सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी उदयभान सिंह (राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), निर्मला दीक्षित (सदस्य, राज्य महिला आयोग) एवं डॉ. संजीव सिकरवार रहे। द क्रिएशन हाउस ट्रस्ट द्वारा चेतना चाइल्डलाइन,सुर आनंद संस्था, फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप, वैचारिक जागरण मिशन, पिंक बेल्ट मिशन, सक्षम मेमोरियल ट्रस्ट, जाट क्षत्रिय ब्राह्मण सभा, आराधना संस्था, एक पहल, उड़ान, पूर्ण सहयोग फाउंडेशन, दान फाउंडेशन, सेफगार्डिग चिल्ड्रन सेवा समिति, गौ सेवा संकल्प ग्रुप, नटरांजलि थिएटर आर्ट्स, जन कल्याण महिला समिति, लीडर्स आगरा, वनिता विकास, आशियाना महिला समिति, चौधरी मनजीत सिंह स्मृति जन सेवा समिति, विश्व जागृति, माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में हस्तकला प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें ईको फ्रेंडली कागज के गणपति जी का आकर्षण मुख्य रहा। पिछले कई वर्षों से पेपर ज्वेलरी आर्ट एंड क्राफ्ट की एक्टिवेशन के माध्यम से संस्था जरूरतमंद को रोजगार देने का कार्य करती है। नारी सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। ट्रस्ट से जुड़े वॉलिंटियर्स का सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया।

द क्रिएशन हाउस ट्रस्ट की संस्थापक निकिता श्रीवास्तव ने संस्था के कार्य एवं आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष अनूप सिकरवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मधु भारद्वाज, कुलदीप सक्सेना, अलका अग्रवाल, रीना सिकरवार, धीरज, अनुराग सिंह, अलका सिंह प्रियंका गुप्ता, पवन, रोहित की उपस्थिति रही।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026