आगरा। दीपोत्सव के लिए नगर निगम और स्वयंसेवी संस्था रॉबिन हुड आर्मी द्वारा गाय के गोबर से बने दीपक पटाखे, फुलझड़ी, अनार ,मिठाई और नए कपड़े पाकर बसई मंडी के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों के चेहरे खिलखिला उठे।
इस दौरान ढोल नगाड़े की थाप पर बच्चों ने नृत्य कर वहां से आने – जाने वाले लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही आगरा को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के कच्चे घरों के फर्श को गाय के गोबर से लीपकर कलरफुल स्वास्तिक बनाकर गाय के गोबर से बने दीपक जलाए।
लोगों को बताया कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और इसका प्रयोग करने से अपने साथियों को भी रोकें। घरों से निकलने वाला कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फेंक कर नगर निगम की गाड़ियों को दें। कार्यक्रम के उपरांत सभी लोगों को भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान जोनल अधिकारी ताजगंज सीपी सिंह ,रोबिन हुड आर्मी से सौरभ शर्मा, एसएफआई लकी शर्मा और संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी से मोहित शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
- यूपी के प्रधानों को ‘प्रशासक’ बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, सरकार को बड़ा झटका - June 26, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आठों आरोपी 29 जून तक न्यायिक हिरासत में, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी - June 26, 2026
- मानसून की सुस्त चाल ने बिगाड़ा यूपी के मौसम का मिजाज, जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में होगी बारिश, 9 जिलों में लू का ‘येलो अलर्ट’ - June 26, 2026