आगरा: देश में इस बार ऐतिहासिक दीपोत्सव होने जा रहा है, इसका साक्षी आगरा भी बनेगा। जी हां, लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य एवं दिव्य मंदिर बना है। कई सालों के संघर्ष के बाद बार प्रभु श्रीराम अपने महल में दीपावली मनाएंगे। का साक्षी पूरा देश रहेगा। इसके साथ ही ताज नगरी में भी इस महा उत्सव को मनाने के लिए नगर निगम ने विशेष तैयारी की हुई थीं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को यमुना किनारे रोड स्थिति यमुना आरती स्थल पर महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने यमुना की तलहटी में 21 हजार दीपों का दान किया।
बताते चलें कि 500 साल बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य और आलीशान मंदिर में बैठकर इस बार अयोध्या में दिवाली की रौनक देखेंगे, इस बार सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश में दिवाली भव्य होने जा रही है ऐसे में भला ताजनगरी कैसे पीछे रह सकती है।
धनतेरस से दीपावली पर्व के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो जाती है। ताज नगरी में इस बार नगर निगम की ओर से यमुना आरती स्थल पर भव्य दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया गया है, जहां पहली बार 21 हजार दीपों से इस पर्व की शुरुआत हुई। इस दीपावली महोत्सव में बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए खानपान की स्टॉल्स भी लगाई गई हैं। दीपावली महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में यमुना मैया के भक्त भी शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर मेयर हेमलता दिवाकर और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने यमुना मैया की आरती उतार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मेयर आगरा और नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली का त्योहार बुराई को छोड़ने का प्रतीक है, इसलिए इस बार पॉलीथिन का त्याग कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें ताकि पर्यावरण के साथ शहर को भी स्वच्छ बनाया जा सके। यमुना को मां का दर्ज देने वाले लोग ही यमुना मैया की निर्मल धारा को गंदा कर रहे हैं, इसे भी हमें गंदा नहीं करना, क्योंकि जल है तो कल है।
- महज 38 दिन में उजड़ गयी दुनिया: आगरा के ताजगंज में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने लगाई फांसी; पति और ससुर हिरासत में - March 14, 2026
- आगरा में साइबर सेंधमारी: शास्त्री जी के खाते से 98 हजार पार, राम चौधरी के नाम पर ट्रांसफर हुई रकम; मदद के बजाय थानों के चक्कर काट रहा पीड़ित - March 14, 2026
- कातिल भी मेरा, मकतूल भी मेरा: आगरा में भाई-भाई के झगड़े ने तोड़ा मां का कलेजा - March 14, 2026