आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सिलेंडर में आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को आगरा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जरार कस्बे में घेवर तैयार करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने वहां मौजूद कारीगरों और अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना में धीरज (30) पुत्र मुकेश कुमार, भूरा पुत्र इस्माइल, राजेश (45) पुत्र रूप सिंह, प्रमोद (50) पुत्र जनक सिंह और मुकेश (55) पुत्र रामचरन, सभी निवासी जरार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया और झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद जरार कस्बे में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से आग लगने की बात सामने आई है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026