नोएडा: यूं तो गमला चोरी से जुड़े कई वायरल वीडियो आप देख चुके होंगे। लेकिन हैरानी तब और बढ़ जाती है जब चोर किसी लग्जरी गाड़ी से उतर कर गमला चुराकर गायब हो जाते हैं। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।
दरअसल, एक महिला BMW कार से नीचे उतरती है। एक दुकान के सामने सीढ़ियों पर कुछ गमले रखे हुए थे। महिला आसपास नजर दौड़ाती है। फिर एक गमला उठा कर कार के अंदर रख लेती है। यह 25 अक्टूबर देर रात करीब 12 बजे की घटना है। पूरी घटना दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
https://www.youtube.com/watch?v=_pkbuYK3G38
जानकारी के मुताबिक, यह थाना सेक्टर 20 क्षेत्र का मामला है। BMW कार से आई महिला ने एक पॉश इलाके में गमला चोरी किया। सामने आए 2 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि गमला चुराने के बाद महिला आगे की सीट पर बैठने जाती है। वहीं कार की ड्राइविंग सीट पर कोई और बैठा है। लेकिन तभी महिला सड़क की दूसरी तरफ खड़े एक युवक के पास चली जाती है
वीडियो में आवाज नहीं रिकॉर्ड है। इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि महिला और युवक के बीच किस बारे में बातचीत हो रही है। हालांकि कुछ ही देर बाद महिला वापस कार में आकर बैठ जाती है। इस दौरान वह युवक भी कार के पास आ जाता है। वह महिला से कुछ बात करता नजर आ रहा है। युवक फिर कार चालक के पास बात करने चला जाता है। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं। हालांकि कुछ ही देर में महिला वहां से गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। BMW वाली गमला चोर को देखकर हर कोई हैरान है।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026