राजधानी लखनऊ में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि, शुक्रवार रात दो सगे भाइयों को झगड़े के आरोप में पुलिस घर से उठाकर ले गई थी। शनिवार सुबह एक भाई की हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
ये घटना राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने की है। यहां पर बीती रात पुलिस दो भाइयों मोहित पांडे और शोभारा पांडे को झगड़े के विवाद में घर से उठाकर ले गई थी। शनिवार को मोहित की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना की जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग किए।
रोते बिलखेते परिजन मांग रहे न्याय
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि, इस घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
साभार सहित
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026