मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के आलोक में आठ सीटों पर बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की । बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक पार्टी ने कटेहरी (अंबेडकर नगर) सीट से अमित वर्मा, फूलपुर (प्रयागराज) सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मीरापुर (मुजफ्फरनगर) सीट से शाह नजर और सीसामऊ (कानपुर नगर) सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
सूची के अनुसार, पार्टी ने इन सीटों के अलावा करहल (मैनपुरी) से अवनीश कुमार शाक्य, कुंदरकी (मुरादाबाद) से रफत उल्ला, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग तथा मझवां (मिर्जापुर) से दीपक तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
- आगरा में बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन, सपा नेता ने ‘फीकी चाय पर चर्चा’ आयोजित कर सरकार को घेरा - August 22, 2026
- Agra News: लगातार दूसरे वर्ष आईटी सेल ने आयोजित किया भव्य भंडारा, प्रसाद ग्रहण करने के लिए लगी भक्तों की भारी भीड़ - August 22, 2026
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड की छत से प्लास्टर गिरने की घटना पर फूटा गुस्सा: सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन और प्राचार्य का घेराव - August 22, 2026