भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। जिसकी एक बड़ी वजह आतंकी हमले रहे हैं, लेकिन कुछ चीजें दोनों देशों के लोगों के दिलों जोड़ती हैं। ऐसे ही कुछ यूपी के जौनपुर में देखने को मिला है। जहां पर भाजपा नेता के बेटे का निकाह पाकिस्तान के लाहौर शहर में रहने वाली एक लड़की से हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी एक साल पहले पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले एक रिश्तेदार की बेटी अंदलीप जहरा तय की थी। जिसके बाद उन्होंने शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था। हालांकि, शादी की तारीख नजदीक आने के बाद भी वीजा नहीं जारी हुआ।
इस दौरान दुल्हन की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होना पड़ा। दुल्हन की मां की खराब तबीयत को देखते हुए भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लड़की वालों से फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। जिसके बाद शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह दोनों देशों के मौलाना ने कराया।
भाजपा नेता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सैकड़ों बाराती पहुंचे। भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी शादी में शामिल हुई। सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद पेश की। दूसरी तरफ, लाहौर शहर में भी दुल्हन के यहां लोग शादी में इकठ्ठा हुए।
हालांकि, निकाह के बाद अब दुल्हन की पाकिस्तान से वीजा मिलने के बाद विदाई का दूल्हे राजा को इंतजार है। दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने अपनी दुल्हन की विदाई जल्द हो इसके लिए वीजा जल्द जारी करने की अपील की।
साभार सहित
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026