आगरा: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल न देखे जाने पर नाराजगी जताई है।
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आईजीआरएस के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, डीएम संदर्भ, ऑनलाइन व पीजी पोर्टल एवं आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री जनता दर्शन से प्राप्त संदर्भों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करें, जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न आने पाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लॉगिन अवश्य करें तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत निस्तारण के समय समुचित आख्या लगाएं।
शिकायतकर्ता की संतुष्टि अनिवार्य है एवं शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए दूरभाष पर वार्ता का समय भी आख्या में लिखा जाए, मौके पर जाकर मुआयना भी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क न किए जाने शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
बैठक में डिस्ट्रिक्ट हेल्प लाइन के अंतर्गत 17 असंतुष्ट फीडबैक पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026