उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बनती हुई दिख रही है। कहा जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी। हालांकि, अभी इसमें अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है। बाकी सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होना है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उपचुनाव के लिए कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट दी गयी है। खैर सीट अलीगढ़ जिले में आती है। इन दो सीटों के अलावा बाकी सीटें सपा लड़ने जा रही है। कुंदरकी सीट के अलावा पार्टी ने बाकी सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं।
बता दें कि, सपा 9 अक्तूबर को ही मिल्कीपुर के साथ करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब प्रत्याशी उतारने के लिए कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर सीटें बची थीं। आज ही शाम को सपा ने मीरापुर में प्रत्याशी घोषित कर दिया था। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने सुंबुल राणा को प्रत्याशी बनाया है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026