आगरा: थाना हरिपर्वत पुलिस ने चांदी गबन करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 17 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली। बरामद चांदी का मूल्य 13 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
एसीपी आदित्य ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि दोनों युवक सराफा व्यापारी से पायल तैयार करने का आर्डर लेकर 17 किलो चांदी ले गए थे, लेकिन उसके बाद से गायब हो गए। व्यापारी ने इनके खिलाफ थाना हरिपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा गया था कि राहुल और मनीष नाम के युवक चांदी की पायल बनाने का काम करते हैं।
विगत पांच अक्टूबर को दोनों उनके पास आए और पायल बनाने के लिए चांदी ले गए। शाम को उन्हें माल तैयार करने देना था लेकिन उन्होंने माल नहीं दिया। दोनों से संपर्क किया तो गायब हो गए और चांदी भी वापस नहीं की।
पुलिस ने बुधवार को दोनों को ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि राहुल के पिता को कैंसर है, उसे रुपये की जरूरत है। मनीष पर भी कर्ज था। इसलिए दोनों ने चांदी गबन कर ली।
- वेदांता एल्यूमीनियम ने जामखानी और घोघरपल्ली के ग्रीष्मकालीन शिविरों में 600+ छात्रों को जोड़ा - June 20, 2026
- अखिलेश यादव की पार्टी में टूट का दावा करने वाले राजभर की खुद की पार्टी संकट में? जानें क्या है पूरा मामला - June 20, 2026
- आप कितने में बिके थे? खुलासा करें, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ओम प्रकाश राजभर से किया सीधा सवाल - June 20, 2026