आगरा के एएसआई विभाग में इस समय हड़कंप मचा हुआ है। यूपी अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी ने आगरा अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के खिलाफ जगदीशपुरा थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की एफआईआर की कॉपी भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है
अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अशफाक सैफी ने द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमें के अनुसार उन्होंने आगरा अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के खिलाफ दिल्ली एएसआई विभाग में शिकायत दर्ज कराई है जिसे वह बौखला गए हैं।
घटना छ अक्टूबर की बताई जा रही है। तहरीर के अनुसार अशफाक सैफी अपने निवास पर बैठे हुए थे और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे को किसी ने खटखटाया कर्मचारी ने दरवाजा खुला तो दो लोग मौजूद थे वह घर के अंदर आए और कहने लगे हमें राजकुमार पटेल ने भेजा है जिनकी शिकायत तुमने दिल्ली में की है अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे इस दौरान उन दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्रता भी की।
इस घटना से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता घबरा गए और परिवार की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपनी और परिवार की जान माल का खतरा बताते हुए जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
- मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर गली में एक ‘मुर्गी चोर’ हो, ताकि वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके, आजम खान ने बीजेपी सरकार और ईडी पर साधा निशाना - November 19, 2026
- गोरखपुर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख: भाजपा पर साधा निशाना, बोले- “शोक का नाटक करने वालों का स्वांग जनता समझ चुकी है” - November 19, 2026
- ओवैसी पर आजम खान का तंज: “दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना नहीं बनता, रामपुर को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं” - November 19, 2026