आगरा। शहर में आगरा किले के सामने स्थित रामलीला मैदान के बाहर आज सुबह तो लावारिश लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव पुरुष का है तथा दूसरा महिला का।
यह मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र का है। बिजलीघर चौराहे से सटे रामलीला मैदान के बाहर आज सुबह राहगीरों ने दो लावारिस शव पड़े देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक महिला और पुरुष कौन हैं और कहां के हैं। मृत्यु का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है और यह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस की ओर से शवों की पहचान कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों रामलीला मैदान पर हर रोज रामलीला का मंचन चल रहा है। कम से कम आधी रात तक तो रामलीला मैदान पर लोगों की मौजूदगी ही रहती है। इसके साथ ही यह व्यस्त मार्ग भी है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि इन दोनों की हत्या के बाद यहां फेंका गया है या फिर मामला आत्महत्या का है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया से कहा कि दोनों शवों के पास एक पानी की बोतल मिली, उनके शरीर पर गहने भी सुरक्षित थे। दोनों शवों से मुंह से झाग निकल रहे थे। इससे प्रतीत होता है कि उन्होंने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया होगा। मृत्यु का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026