आगरा। मदिया कटरा में मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित मां महिषासुर मर्दिनी के नवरात्रि उत्सव में छप्पन भाेग से दरबार को सजाया गया। आयोजन के विशाल पंडाल में महाआरती में मैया भगवती की आरती एवं पूजा अर्चना का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। आयोजकों ने माता के दरबार में उनका लाल चुनरिया उड़ाकर स्वागत किया।
माता के दिव्य दर्शन करने के लिए डॉ पार्थसारथी शर्मा, लोकसभा में सुरक्षा अधिकारी अजय जैन, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, पार्षद निरंजन सिंह, संजय शर्मा, निर्मल जैन भी पहुंचे। संरक्षक रजनी अग्रवाल, आयोजक पप्पू कुशवाह फूल वालों ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन राखी अग्रवाल, सुनील जैन, अभिषेक राजावत ने किया। इस अवसर पर मुकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, सत्यप्रकाश जैसवाल, सत्य अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।
- साहित्यिक धरोहर को सम्मान: आगरा के राजामंडी मेट्रो स्टेशन का नाम बाबू गुलाब राय के नाम पर रखने की मांग, संस्थान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की - June 8, 2026
- बरसाना धाम में भक्ति का महासंगम: आगरा के श्री गिरिराज जी सेवक मंडल ने राधारानी के चरणों में अर्पित की सेवा, हजारों भक्तों ने लिया प्रसादी का आनंद - June 8, 2026
- पति बना ढाल: पत्नी के अतीत के अंधेरे को सुनकर नहीं छोड़ा साथ, दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पहुंचाया जेल - June 8, 2026