लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट या सांसद खेलकूद प्रतियोगिता हो…इन्होंने एक नई खेल संस्कृति को आगे बढ़ाया है…युवा आगे आ रहे हैं। अगर कोई एकल गेम में ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करता है…तो हम उस खिलाड़ी को प्रदेश सरकार की ओर से ₹06 करोड़ की राशि प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम ने कई वर्षों के बाद कांस्य पदक जीता…हमने उस टीम के सदस्य श्री ललित उपाध्याय को सीधे उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति दी। हर गांव में खेल का मैदान हो…हम लोगों ने इसके लिए हर जिला प्रशासन से कह रखा है। बच्चे अगर खेल में रुचि लेंगे तो कम से कम गलत दिशा में नहीं जाएंगे।
साथ ही कहा, हम लोगों ने ₹500 करोड़ का कॉरपस फंड बना दिया है। किसी भी अधिवक्ता की असमय मृत्यु होने पर…उसके परिवार को जो पहले ₹1.5 लाख मिलता था…उस राशि को बढ़ाकर ₹05 लाख उपलब्ध कराने का कार्य किया है।
-साभार सहित
- Agra News: सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकानों का मामला गर्माया, नगर निगम के नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप - July 15, 2026
- नोएडा में स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय शॉट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 100 को बचाया गया, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - July 15, 2026
- कन्नौज स्कूल रोमांस कांड: क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए टीचर-शिक्षिका को प्रशासन ने किया सस्पेंड, पति-पत्नी के परस्पर गंभीर आरोपों से गरमाया मामला - July 15, 2026