यूपी के मिर्जापुर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर कछवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी मजदूर काम खत्म करके ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के निवासी अजय सरोज समेत 13 श्रमिक औराई में छत की ढलाई का काम रात एक बजे के करीब पूरा करके एक ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठकर अपने घर लौट रहे थे। इस्स दौरान जब ट्रैक्टर मिर्जापुर जिले के कटका पड़ाव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रक के चढ़ जाने से दस मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। वहीं, आस-पास के लोगों की जानकारी होते ही एसपी अभिनंदन के निर्देश पर कछवा और चुनार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा को लेकर एसपी अभिनंदन ने बताया कि हादसे मे तीनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सात का शव मिर्जापुर और तीन का भदोही जिले के औराई पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया है।
साभार सहित
- आगरा के महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज जाट हाउस की सच्चाई जानकार हैरान रह जाएंगे, आंख बंद किए बैठे हैं जाट नेता - July 10, 2026
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026