आगरा शहर में प्रदेश का पहला पक्षीघर सेवा केंद्र बनाया गया है यह पक्षी गृह एक सामाजिक संस्था आगरा विकास मंच की ओर से तैयार कराया गया है। पंचकुइयां के पास बने पक्षी घर सेवा केंद्र लगभग सात मंजिला है और इसमें 3000 पक्षियों के रहने की व्यवस्था है। इस पक्षी घर सेवा केंद्र का शुभारंभ महापौर आगरा हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने किया इसके बाद दोनों ने सफेद कबूतर उड़ाकर विधिवत रूप से इस पक्षी घर की शुरुआत की।
आगरा महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि यह प्रदेश का पहला पक्षी घर सेवा केंद्र है जो एक सामाजिक संस्था द्वारा तैयार कराया गया है पक्षी घर में लगभग तीन हजार पक्षी घर रह सकते हैं। इस पक्षी घर में नगर निगम की ओर से फलदार पौधे लगाए जाएंगे जिससे इन पक्षियों को खान-पान की भी व्यवस्था हो सके।
आगरा विकास मंच के पदाधिकारी का कहना है कि यह प्रदेश का पहला पक्षी घर है जो साथ मंजिला बनाया गया है। इस पक्षी घर में एक साथ 3000 पक्षी निवास कर सकते हैं पक्षियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है पक्षी घर एवं सेवा केंद्र के पार्क मैं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे साथ ही यहां पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है जिससे यह पक्षी ग्रह सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहे।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026