आगरा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस आगरा यूनिट ने आईआईएचपी के संस्थापक पद्मश्री डॉ के जी सक्सेना का जन्मदिन होटल रिच ग्रांट फतेहाबाद रोड़, आगरा में मनाया, जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ राजेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए बताया कि आज देश भर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस की सभी जिला व प्रदेश यूनिट पद्मश्री डॉ के जी सक्सेना के जन्मदिवस को होमियोपैथिक विकास दिवस के रुप में मनाती है और साथ ही सभी को केंद्रीय कार्यसमिति के मिशन से सभी को अवगत कराया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक वार्ष्णेय द्वारा पद्मश्री डॉ के जी सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि डॉ के जी सक्सेना के अथक परिश्रम की वजह से आज होमियोपैथी चिकित्सा ने देश में बहुत कुछ बदलाव देखे हैं। स्टेट यूनिट के साइंटिफिक कमेटी चेयर मैन डॉ पवन पारीख ने डॉ के जी सक्सेना की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त प्रदेश के संयुक्त सचिव डॉ एच पाल जिला उपाध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ ओमकार सिंह जादौन ने किया। अंत में जिला यूनिट के अध्यक्ष डॉ नाहर सिंह ने आए हुए सभी चिकत्सकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश समिति से डॉ विजय सिसौदिया, जिला समिति से वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा बी पी सिंह जादौन, डॉ अनिल शर्मा, डॉ ओ पी मित्तल, डॉ अनिल वर्मा, डॉ राजेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ सुनील झा, डॉ नर्मदा शर्मा, डॉ प्रेम सिंह जादौन, डॉ धीरेंद्र सिंह, डॉ हरीश कुमार आदि चिकत्सक मौजुद रहे।
- मानसून का विकराल रूप! यूपी-बिहार में गंगा-यमुना का उफान और बाढ़ का संकट गहराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट - August 25, 2026
- मिड-डे मील में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! सीएम योगी की दो टूक- रसोई में किसी बाहरी को न आने दें - August 25, 2026
- वाराणसी एमएससी छात्रा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता का करीबी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली - August 25, 2026