प्रसिद्ध शू एक्सपोर्ट कंपनी वॉन व्लेक्स जर्मनी का सहयोग, नगर निगम आगरा ने स्थान दिया
साध्वी ब्रह्मकला की स्मृति में निर्मित, पक्षी चिकित्सालय भी शुरू किया जाएगा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच और प्रसिद्ध शू एक्सपोर्ट कंपनी वॉन व्लेक्स जर्मनी और ने मिलकर उत्तर भारत का प्रथम पक्षी घर एवं सेवा केंद्र आगरा में कोठी मीना बाजार चौक के पास बनाया है। यह साढ़े छह मंजिल का 70 फीट ऊंचा है। यहीं पर पक्षी चिकित्सालय भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा। यह शानदार पक्षी घर पूज्य साध्वी ब्रह्मकला जी की स्मृति में बनाया गया है। इसके लिए नगर निगम आगरा ने स्थान प्रदान किया है।
इसके प्रथम तल में पक्षियों के के लिए दाना डाला जाएगा। दाना इस प्रकार से डलेगा जिससे पक्षी की चोंच को नुकसान न हो। इसके दूसरे तल पर पक्षियों के विश्राम का स्थल है। इसके बाद की मंजिल में पक्षियों का निवास स्थल है। सबसे ऊपर वायु यंत्र के द्वारा नृत्य करता हुआ मोर का स्टेचू लगाया गया है जिससे बड़ा पक्षी अन्य छोटे पक्षियों के पास आकर नुकसान न पहुंचा सके।
देखा गया है कि बारिश, आंधी, तूफान में पक्षियों की सर्वाधिक मौतें होती है। इस पक्षी घर में आकर पक्षी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। आपातकाल में अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए क्लिक करें
यहीं पर घायल पक्षियों के लिए चिकित्सालय बनेगा एवं अन्य सेवा कार्य भी होंगे। इसकी इसकी बाउंड्री के अंदर और बाहर पक्षियों के सुंदर चित्र भी लगाए जाएंगे। इस स्थल में पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और हरियाली भी होगी। करीब 170 मीटर लंबाई और 5 मीटर चौड़ाई में यह सब काम होगा।
इसकी बाउंड्री में सुंदर लाइटिंग भी होगी। हफ्ते में दो दिन पक्षियों के लिए दाना डाला जा सकेगा। इसके अंदर आकर दाना डालने वालों में पक्षियों के प्रति करुणा का भाव जागृत होगा। हरियाली से मन प्रसन्न होगा।
यह स्थल आगरा विकास मंच और वोन व्लैक्स जर्मनी द्वारा संचालित किया जाएगा।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026