आगरा। इस बार राम बारात दिन में दोपहर दो बजे से निकाली जाएगी। बारात में राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत झाँकियाँ शामिल होंगी। बारात 28 सितम्बर को निकाली जाएगी।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार राम बारात की वर्षों पुरानी परम्परा को बहाल करने का निर्णय लिया गया। पहले राम बारात दोपहर में दो बजे प्रारम्भ होती थी। बारात के समय बाज़ार खुले रहते थे और व्यापारी वर्ग बारात का भव्य स्वागत करते थे। बाज़ार खुले रहने का फायदा व्यापारी वर्ग को भी होता था। प्रसिद्ध राम बारात देखने बाद बाहर से आने वाले लोग जमकर ख़रीदारी भी करते थे।
विधायक खंडेलवाल ने बताया कि इस बार पुरानी परिपाटी को शुरू करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि दिन में दो बजे बारात शुरू होकर जानकपुरी में मध्य रात्रि में पहुँच जाएगी। इस बार राम बारात में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत झाँकियाँ शामिल होंगी। झाँकियों के ज़रिए समाज में रक्त दान और पर्यावरण का भी संदेश दिया जाएगा। इसमें कृष्ण जन्म भूमि से संबंधित झाँकी भी शामिल हो सकती है।
उन्होंने बताया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लोगों का आव्हान किया कि वे इस बार गणेश जी और लक्ष्मी जी की मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को ख़रीदें और सिराने के उपरान्त इसकी मिट्टी को तुलसा जी गमले में डालें।ये पर्यावरण लिए भी अच्छा रहेगा।
डीएम ने रामलीला मैदान से मिट्टी हटाने को यूपी मेट्रो को दिए निर्देश
आज डीएम अरविन्द मलप्पा ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित कमेटी के पदाधिकारियों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में काम पूरा होने बावजूद यूपी मेट्रो ने न तो मिट्टी उठवाई और न ही सामान। डीएम ने मेट्रो के अधिकारियों से तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026