आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना(ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पार्टी ने दिल्ली में लगातार चौथी बार सरकार बनाई है। आतिशी के साथ मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने भी शपथ ली, जो नई सरकार में अहम भूमिकाएं निभाएंगे।
आतिशी मार्लेना ने शनिवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए।
वे दिल्ली की सबसे युवा (43 साल) मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले केजरीवाल 45 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने थे। आतिशी बतौर महिला सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।
आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं।
आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आप विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में फाइनल किया था।शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी के माता-पिता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, विपक्ष के नेता विजेन्दर गुप्ता, भाजपा सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए।
आतिशी मार्लेना अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल में रहते हुए पार्टी का मजबूती से स्टैंड रखती रही हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर जेल में रहते हुए केजरीवाल ने तिरंगा फहराने के लिए आतिशी के नाम की सिफारिश की थी। 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। उसके बाद से ही पार्टी को विस्तार में अहम भूमिका निभाती रही हैं।
दिल्ली शराब नीति मामले में जमानत मिलने के 2 दिन बाद 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री मोदी के 74वें जन्मदिन यानी 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे से पहले विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुना गया।
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026