श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ में चुड़ैल की भूमिका निभाने वालीं स्त्री असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत हैं। ‘स्त्री 2’ की कहानी में दर्शकों को सरकटे का खौफ देखने को मिला वहीं सरकटे को मारने वाली एक स्त्री ने भी सभी का ध्यान खींचा। लेकिन सवाल ये है कि आखिरकार इस सरकटे का विनाश करने वाली स्त्री कौन है?
पर्दे पर सभी को डराने वाली स्त्री असल में काफी खूबसूरत हैं, चलिए आपको बताते हैं भूमि राजगोर की कहानी। फिल्म ‘स्त्री 2’ में सरकटे के रोल का जिम्मा जम्मू-कश्मीर के कॉन्स्टेबिल सुनील कुमार ने निभाया था, जबकि स्त्री का किरदार भूमि राजगोर ने अदा किया।
भूमि राजगोर, जो कि फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘फक्त महिलाओं माते’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने ‘स्त्री 2’ में भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया। भूमि राजगोर गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं, वो एक गुजराती एक्ट्रेस हैं। दिलचस्प बात ये है कि भूमि ने फिल्म में चुड़ैल का रोल निभाया है, जो फिल्म के आखिर में सरकटे का अंत करती है।
साभार सहित Ravi Kaithwar
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026