Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आगरा जनपद पहुंचे केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा से नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी तक जगह-जगह शानदार स्वागत होता रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की।

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने महाराजा अग्रसेन, अहिल्याबाई होलकर, दुर्गादास राठौर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, अवंतीबाई, चौधरी चरण सिंह, महात्मा गांधी, महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जनसभाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। निष्क्रिय पड़े कानूनों को रद्द किया। ओबीसी कानून में संशोधन कर राज्यों को पिछड़े समुदाय को उनका हक दिलाया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा और भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने की।

कार्यक्रम में जगह जगह स्वागत और नुक्कड़ सभा हुई। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याण के कार्यों के बारे में जनता को बताया।

मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ जीएस धर्मेश, राम प्रताप सिंह चौहान, योगेंद्र उपाध्याय, हेमलता दिवाकर, जितेंद्र वर्मा, महापौर नवीन जैन, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, राजा अरिदमन सिंह, जिला प्रभारी पूनम बजाज, नवल तिवारी मीडिया प्रभारी ब्रज क्षेत्र, प्रमोद गुप्ता, श्याम भदौरिया, प्रभुदयाल कठेरिया, रामसकल गुर्जर, डॉ. राजेन्द्र सिंह, प्रभुदयाल प्रजापति, वीरेंद्र अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, निर्मला दीक्षित, बबिता चौहान, प्रशांत पौनिया, ओमप्रकाश चलनी वाले ने भव्य स्वागत किया।

इनके अलावा सुधीर गर्ग, मनोज राजौरा, डॉ. रामेश्वर चौधरी, हीरा सिंह, अर्चना अग्रवाल, राम कुमार शर्मा, मोंटी, राजकुमार गुप्ता, जयदीप छौंकर, संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, सोनू चौधरी, बबलू लोधी, मनोज गर्ग, रश्मि धाकड़, नीरज गुप्ता, देवेन्द्र चौधरी, देवेंद्र कटारा, संतोष सिकरवार, जगवीर तोमर, मुनेंद्र जादौन, हेमंत भोजवानी, अशोक शर्मा, गुलाम मुहाम्मद, अनिरूद्ध भदौरिया, अनुभव मौर्य, राजीव सिंह टाटा, हरिओम रावत, भरत शर्मा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, संजय शर्मा, गिरधर शर्मा, सुनील दुबे, रवि दुबे, निहाल सिंह बघेल, डॉ. राजीव उपाध्याय, हेमन्त प्रजापति, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026