पूर्वी नम हवाओं ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मौसम सुहावना बना दिया है, और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के 18 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अगले 24 से 36 घंटे तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रुक रुककर बारिश का दौर बना रहेगा।
आईएमडी के मुताबिक, आज यानी बुधवार (18 सितंबर) को जालौन, हमीरपुर, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरथ, मथुरा, अलीगढ़ और औरया समेत यूपी के 11 जिलों में झमाझम बारिश होगी। दूसरी तरफ, पूर्वी यूपी के सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया सहित आस पास के जिलों में भी रुक रुक कर बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पूर्वी नम हवाओं से यूपी का मौसम बदल गया है। जिससे अगले 24 से 36 घंटे तक अलग अलग जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी। इससे पहले मंगलवार को यूपी के 26 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान सोनभद्र में सबसे ज्यादा 74.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही थी।
साभार सहित
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026