पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
Agra (Uttar Pradesh, India). न्यू दक्षिणी बाईपास पर थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला सांवला पर रोड़ के किनारे शानिवार शाम को एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस म्रतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
ये है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शानिवार शाम साढ़े छह बजे न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित नगला सांवला पर रोड़ के किनारे एक पुरूष का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी तथा एस ओ मलपुरा मय फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि हत्या पर शव को यहां फेंका गया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया है कि म्रतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।