Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र की नई कार्यकारिणी कुछ खास है। वह इसलिए कि अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बरेली ने कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर शंतिदूत बंटी ग्रोवर को नियुक्त किया है।
कार्यकारिणी में मुस्लिम 13, सिख 11, ईसाई 4, जैन 4
32 सदस्यीय कार्यकारिणी में इस बार सिखों को खास महत्ता दी गई है। मुस्लिम 13, सिख 11, ईसाई 4, जैन 4 हैं। कुछ इस तरह से आंकड़ा फिट किया गया है कि जनसंख्या के हिसाब से पदाधिकारी बनाए गए हैं। अध्यक्ष बरेली के गुरप्रीत सिंह हैं, जो सिख हैं। आगरा से सात पदाधिकारी शामिल हैं, जो आगरा की महत्ता को प्रदर्शित करता है।
क्या हैं चुनौतियां
अल्पसंख्यक मोर्चा के सामने कई चुनौतियां हैं। सिख और जैन तो बहुतायत में भारतीय जनता पार्टी को वोटिंग करते हैं लेकिन मुस्लिम मुखालफत में मतदान करते हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी सिख मतदाताओं में फूट डालने का प्रयास करती हैं। इस फूट को रोकना बड़ी चुनौती है। मुस्लिम भाजपा के लिए मतदान करें, यह सबसे बड़ा काम और सबसे बड़ी चुनौती है।
नई इबारत लिखने को तैयार
अल्पसंख्यक मोर्चा ने तय किया है कि इस बार बृज क्षेत्र में मुस्लिमों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनके मन में बैठी गलतफहमियों को दूर किया जाएगा। महामंत्री बंटी ग्रोवर और उपाध्यक्ष मनीष साहनी ने बताया कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बृज क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा नई इबारत लिखेगा।
पदाधिकारियों की सूची
अध्यक्ष- गुरप्रीत सिंह बरेली, उपाध्यक्ष- भूपेंद्र टुटेजा अलीगढ़, आतिफ निजामी बदायूं, अल्तुम निजाम मथुरा, मनीष साहनी आगरा, डॉक्टर सलीम चौधरी अलीगढ़, नदीम कटरा शाहजहांपुर, महामंत्री- बंटी ग्रोवर आगरा, अकलीम मलिक पीलीभीत, मंत्री- मोहम्मद आमिर राशिद अलीगढ़, मोहम्मद तारिक सिद्ददीकी कासगंज, संजय जैन मोना एटा, अमन नकवी बदायूं, यश मामी बदायूं, रबिया कुरैशी हाथरस, कोषाध्यक्ष- मनजीत सिंह बरेली, सह कोषाध्यक्ष- अनीस अंसारी बरेली, मीडिया प्रभारी- प्रमेंद्र जैन आगरा, सह मीडिया प्रभारी -लजसप्रीत सिंह बरेली, सोशल मीडिया प्रभारी- लकी मूंगा बरेली, शोध विभाग प्रमुख- जगजीवन सिंह पूरनपुर पीलीभीत, कार्यालय प्रभारी- कैसर शकूर आगरा, सदस्य- राजकुमार डेविड आगरा, राजदीप ग्रोवर आगरा, राजेंद्र सिंह होरा मथुरा, जुबार अल्वी मैनपुरी, रविंद्र कुमार जैन आगरा, गौरव जैन बरेली, शहीद कुरैशी आगरा, सत्येंद्र सिंह आंवला, एस एन सिंह अलीगढ़, विवेक मंजीत शाहजहांपुर।
संपादक डॉ. भानु प्रताप सिंह के उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ का संशोधित द्वितीय संस्करण खरीदने के लिए यहां क्लिक करें-
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026