Agra, Uttar Pradesh, India. पांच वर्षों की मेहनत की फसल फरवरी 2022 में पकने वाली है। उसे सही तरीके से काटने के लिए हर कार्यकर्ता को मेहनत और कर्मठता के हथियार को धारदार बनाना होगा। 5-6 महीनों के लिए अपनी दिनचर्या को बदलना होगा। ठीक वैसे ही जब घर में किसी मांगलिक कार्य के दौरान करते हैं। पार्टी हर कार्यकर्ता का परिवार है और फरवरी में उत्सव है। बूथ स्तर ले लेकर मंडल स्तर तक की मजबूती के लिए निष्पक्षता के साथ काम करते हुए विसंगतियों को दूर करना होगा।
आरबीएस डिग्री कॉलेज, राव कृष्णपाल सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक (बूथ सत्यापन अभियान) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाराज समाप्त कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के लोकप्रिय व सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बन गए हैं। फरवरी 2022 में चुनावी तैयारियों का बिगुल बज चुका है। 5-6 महीने कड़ी मेहनत करनी है। मेहनत किस तरह, कब और किस स्तर पर करनी है इसके दिशा निर्देश भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन ने दिए।
राधामोहन सिंह ने पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष को चुनावी रणनीति बनाने की सीख और दिशा निर्देश दिए। कहा कि हम किसी जाति या क्षेत्र के नहीं, लेकिन वोटर किसी भी जाति या क्षेत्र का हो सकता है। बूथ समितियों में हर जाति और क्षेत्र के लोगों को शामिल करें। उत्तरी विधानसभा योजना की बैठक में सभी पांच मंडलों के अध्यक्षों ने अपने सेक्टर महामंत्री, सेक्टर प्रभारी, बूथ सत्यापन अधिकारी, सेक्टर संयोजकों का परिचय दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधाक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, यादवेन्द्र शर्मा, मनोज गर्ग, राजकुमार गुप्ता, मेयर नवीन जैन, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, सुनील करमचंदानी, अर्चना अग्रवाल, बृज किशोर अग्रवाल, अमित पटेल, संजय राय, राम जादौन, मनीष बघेल, भरत शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन विजय भदौरिया ने किया।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026