भदोही। यूपी के भदोही जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक युवती ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बतातें चलें कि सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक 18 वर्षीय युवती नाजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। भदोही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके। इसके लिए दो डॉक्टरों की एक पैनल बनाई गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद विधायक के आवास और आसपास के इलाके में गहरी चिंता और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
साभार सहित
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026