कासगंज में 3 सितंबर को कोर्ट से लापता हुई 40 वर्षीय महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. सोमवार को मोहिनी तोमर कोर्ट में किसी से मिलने के लिए गई थीं, जिसके बाद वे अचानक गायब हो गईं. उनकी स्कूटी भी कोर्ट में खड़ी हुई मिली. इसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढने में असफल रही.
गुरुवार सुबह मोहिनी तोमर की लाश कासगंज के शहर कोतवाली क्षेत्र की एक नहर में बरामद हुई. लाश की हालत अत्यधिक गंभीर थी, शरीर पर कपड़े नहीं थे, और सिर समेत पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए. यह देख पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम गठित कर दी है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है. इस घटना से पूरे कासगंज जिले में आक्रोश और भय का माहौल है. लोग इस बर्बर हत्याकांड की सख्त निंदा कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.
महिला अधिवक्ता की हत्या ने कानूनी समुदाय में भी चिंता पैदा कर दी है. अधिवक्ता संघ ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वकीलों ने कराया विरोध दर्ज
कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या के बाद हर जगह वकीलों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, बरेली में भी हत्या के विरोध में वकीलों ने अपना विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने कचहरी में सारे न्यायिक कार्य बंद रखे। साथ ही मार्च निकालकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
गुरुवार दोपहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार हरित के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अपहरण के बाद हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन भवन में जमा हुए। जिसके बाद मार्च करते हुए चौकी चौराहा पहुंचे, यहां सभी अधिवक्ताओं ने मानव श्रखंला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके अलावा बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी की तरफ से एक पत्र जनपद न्यायाधीश के नाम दिया गया। जिसमें बताया कि कासगंज की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। लिहाजा वह अपने समस्त न्यायिक कार्य सुबह से ही बंद रखेंगे। इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
महिला अधिवक्ता का हुआ अंतिम संस्कार
कासगंज न्यायालय की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को मंगलवार की दोपहर बाद अगवा कर हत्या कर दी गई थी। शव नग्नावस्था में गोरहा नहर में रजपुरा गांव के समीप मिला। गुरुवार को कछला घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कासगंज पुलिस ने जनता से भी इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने की अपील की है, जिससे हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026