आगरा: गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने अधिवक्ता के घर को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। चार बदमाशों मे से एक बदमाश ने अधिवक्ता की पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुँच गयी और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
घटना गुड़ की मंडी एमएम गेट की है। यहां सुबह करीब 11 बजे चार बदमाश दिनदहाड़े अधिवक्ता पीयूष पाठक के घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान अधिवक्ता की पत्नी के सिर में चोट लग गई। इससे वह घायल हो गईं। जिसके बाद दोनों को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित ने बताया कि चांद बदमाशों में से एक बदमाश को वह पहचानती हैं।
अधिवक्ता के बड़े भाई ने बताया कि वह बदमाशों में से एक को पहचानते हैं। वह उनके घर सफाई का काम करने आता था। पहले घर की पुताई भी कर चुका है। उसका नाम अर्जुन है। वह बीच में भी कई बार घर आया था और काम करने की पूछ रहा था लेकिन उस समय उससे मना कर दिया लेकिन आज घर पर नहीं थे तो उसका फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ लूट की बात आपको अंजाम दिया पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित अधिवक्ता की पत्नी ने बताया कि पति के जाने के बाद अचानक से किसी ने दरवाजा खटखटाया दरवाजा खोला तो पुताई वाला अर्जुन था जो उनके घर पर पहले पुताई कर चुका था उसे जान पहचान थी इसलिए उसे हाल-चाल पूछ लिया तभी उसने पानी पिलाने के लिए बोल दिया उसके लिए वह रसोई में पानी लेने के लिए गई तभी अर्जुन अंदर आ गया और उसके साथ तीन लोग और थे पीछे से अर्जुन भारी भरकम चीज उनके सिर पर मार दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़े उसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठोस दिया जिससे उनकी आवाज तक नहीं निकली इतने में उनके जेठ बाहर आए तो जीत को भी मारपीट की और बंधक बनाकर उन्हें भी कमरे में बंद कर दिया और फिर उसके बाद घर में रखें संदूक अलमारी सभी की ताले तोड़े और सोने चांदी व नगदी जो घर में थी उसे लेकर फरार हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ-साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता की और फिर बदमाशों की धर पकड़ में जुड़ गई अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित चार बदमाशों में से एक को जानता है इसीलिए आरोपियों की धर पकड़ में आसानी हो जाएगी जल्दी सभी को पड़कर इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर अभद्र टिप्पणी मामला: पुलिस की निष्क्रियता पर कोर्ट सख्त, मांगी प्रगति आख्या - July 7, 2026
- 3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले’… CM योगी के स्वागत में वाराणसी में लगे पोस्टर, क्या 2027 के ‘मिशन योगी’ की बिछ गई बिसात? - July 7, 2026
- 3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले’… CM योगी के स्वागत में वाराणसी में लगे पोस्टर, क्या 2027 के ‘मिशन योगी’ की बिछ गई बिसात? - July 7, 2026