Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री रामलीला 2024 में आगरा के प्रमुख प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी श्री संतोष कुमार शर्मा को राजा दशरथ और उनकी पत्नी श्रीमती ललिता शर्मा को रानी कौशल्या बनने का सौभाग्य मिला है। प्रभु श्री रामचंद्र के भाई-बहन बनने का सौभाग्य उनके पुत्र प्रखर शर्मा एवं पुत्री युक्ति शर्मा को प्राप्त हुआ है। खुशी के इस मौके पर आगरा विकास मंच ने राजा दशरथ बने संतोष कुमार शर्मा का सम्मान किया।

समाज के विभिन्न संगठनों ने संतोष कुमार शर्मा एवं उनके परिवार को घर जाकर बधाई दी। पटका पहनाकर सम्मानित किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन, हेल्प आगरा के नितिन अग्रवाल, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के गौतम सेठ एवं राकेश अग्रवाल, जनकपुरी समिति से राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
राजकुमार जैन एवं सुनील कुमार जैन ने कहा कि संतोष कुमार शर्मा जैसे स्वच्छ छवि के उद्यमी को राजा दशरथ बनाना अभिनंदनीय है। उन्होंने श्रीरामलीला कमेटी को भी साधुवाद दिया है। संतोष कुमार शर्मा का कहना था राजा दशरथ बनना निश्चित ही उनके पूर्व जन्मों का प्रताप है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026