अगस्त, 2024: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) के तहत 3 लाख करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर लिया है। 31 जुलाई, 2024 तक कंपनी का एयूएम 3.14 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
श्री अनूप बागची, एमडी और सीईओ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) के तहत 3 लाख करोड़ रुपए की उपलब्धि हासिल करना हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमारे उत्पादों के प्रति ग्राहकों की पसंद को दर्शाता है। साथ ही, उनके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता के रूप में हम पर उनके भरोसे को भी उजागर करता है। हमने अपने उत्पादों और प्रक्रियाओं को सरल बनाकर हमारे एसेट्स अंडर मैनेजमेंट में वृद्धि की है।”
उन्होंने आगे कहा, “ग्राहक अपनी बचत को सुरक्षित रखने और अपने परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए हम पर भरोसा करते हैं। हम सख्त निवेश और जोखिम प्रबंधन प्रथाओं का पालन करते हुए, उनकी बचत का ध्यान रखते हैं। इस दृष्टिकोण ने हमें कंपनी की शुरुआत से लेकर विभिन्न बाजार स्थितियों के दौरान किसी भी गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) से बचने में मदद की है।”
श्री बागची ने आगे कहा, “हम मानते हैं कि जीवन बीमा न सिर्फ व्यक्ति या समाज को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि धन सृजन और सेवानिवृत्ति आय की प्राथमिक जरूरतों को भी पूरा करता है। ऐसे में, हमारे उत्पाद और प्रक्रियाएँ इन सभी जरूरतों को कुशलता से पूरा करने के लिए तत्पर हैं।
जीवन बीमा को सरल बनाने और नवीन उत्पाद विकसित करने में प्रौद्योगिकी समाधान मददगार साबित हुए हैं। वे हमें ग्राहक अनुभव को बढ़ाने वाले सही चैनल के माध्यम से सही कीमत पर सही ग्राहक को सही उत्पाद पेश करने में भी सक्षम बनाते हैं। वादों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता वित्त वर्ष 2024 के लिए हमारे 99.17% के दावा निपटान अनुपात में परिलक्षित होती है। यह सिर्फ 1.27 दिनों के टर्नअराउंड समय के साथ उद्योग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।
-up18News
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026