आगरा: एक बहन भाई को राखी बांधने के लिए उसके घर के लिए निकली। ईदगाह से ई-रिक्शा में सवार होकर भगवान टॉकीज पहुंची। ई रिक्शा चालक वापस लौटा तो देखा उस महिला का बैग ई रिक्शा में ही छूट गया फिर क्या था ई रिक्शा चालक का ईमान जागा और फिर वह उस बैग को लेकर रकाबगंज थाने पहुंच गया। ई रिक्शा चालक की ईमानदारी देख पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए और फिर विभिन्न माध्यमों से उस महिला का पता लगाने में जुट गए। लगभग 2 घंटे की सफलता के बाद उक्त महिला का पता चला और फिर वह रकाबगंज थाने पहुंची उसने ई रिक्शा चालक का धन्यवाद किया और फिर उसे राखी भी बांधी।
रविवार रात की घटना:-
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम रविवार रात का है अपने मायके जा रही एक महिला ईदगाह से भगवान टॉकीज के लिए ई रिक्शा में बैठी। ई रिक्शा चालक ने उसे भगवान टॉकीज छोड़ दिया लेकिन वापस लौटते समय देखा कि उसका एक बैग उसकी रिक्शे में छूट गया है। ई रिक्शा चालक तुरंत रकाबगंज थाने पहुंचा। पूरी घटना से अवगत कराया और महिला का बैग मौजूद पुलिस कर्मियों को सौंप दिया। पुलिस ने ई रिक्शा चालक से पूछताछ की और उसकी इमानदारी देखकर पुलिस भी एक्टिव मोड में आई और फिर महिला यात्री का पता लगाने में जुट गई लगभग 2 घंटे की मेहनत के बाद सफलता भी मिली महिला को फिर थाने बुलाया गया और उसे उसका बैग सुपुर्दकर दिया गया।
युवक की इमानदारी से खुश होकर बांधी राखी:-
ई रिक्शा चालक विशेष समुदाय से जुड़ा था उसका नाम अबरार अली था लेकिन उसकी ईमानदारी को देखकर महिला भी उत्साहित नजर आई। उस महिला ने जाति और धर्म के सभी बंधन तोड़ कर अबरार से राखी बांधने को कहा तो उसने भी मना नहीं किया थाने में ही उसे महिला ने अबरार को राखी बांधी और फिर उसे इनाम के तौर पर भी ₹500 दिए।
पुलिस का जताया आभार:-
इस दौरान महिला ने पुलिस का भी आभार व्यक्त किया उसका कहना था कि पुलिस की जांच पड़ताल के चलती ही उन्हें खोया हुआ बैग वापस मिल पाया है।
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026