Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत रुनकता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्रों को निःशुल्क राशन वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जीवन और जीविका दोनों को बचाने का कार्य किया है। आज ऊपर के पायदान से सबसे नीचे के पायदान का संवाद हो रहा है, जिससे आमजन की जीवन शैली का वास्तविक सामना होता है और उसी के अनुरूप योजनायें संचालित की जाती है तो उसका सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिलता है।
उन्होंने कहा कि विकास की ओर अग्रसर होने के लिए सकारात्मक सोच रख कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। नकारात्मक सोच के साथ विकास सम्भव नहीं होता है। आज सरकार सभी को साथ लेकर कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रखकर योजनायें संचालित कर रही है, जिससे कोई व्यक्ति या समाज वंचित न रहने पाये।
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जब कोरोना कर्फ्यू के कारण सभी गतिविधियां ठप हो गई थी, तब सरकार द्वारा गरीब परिवारों को निःशुल्क अनाज वितरित किया गया था। अप्रैल, 2020 से नवम्बर, 2020 तक निःशुल्क खाद्यान्न दिया गया और पुनः मई, 2021 से आगामी नवम्बर, 2021 तक प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न दिया जायेगा। जनपद में गुरुवार को समस्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण का कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा लाइव प्रसारण भी सुना गया।
सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 18 अगस्त को
सचिव, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण प्रमोद कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा की बैठक 18 अगस्त 2021 को मध्यान्ह् 12 बजे से आयुक्त सभागार में आहूत की गई है। बैठक में निजी बस मार्गों के स्थायी सवारी गाड़ी परमिट, निजी बस मार्ग की दूरी कम करने एवं विस्तार करने, मार्ग कुबेरपुर से सेक्टर-37 नोएडा पर संचालित बसों की समय सारिणी का अनुमोदन, धारा 82 (1) के अन्तर्गत परमिट हस्तान्तरण के प्राप्त आवेदन पत्रों के प्रकरणों तथा अन्य लम्बित प्रकरणों पर विचार किया जायेगा।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश 28 अगस्त तक
प्रधानाचार्य आशीष दुबे ने अवगत कराया है कि जनपद के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2021 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी परिषद बेवसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बेवसाइट पर आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में बेवसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अन्तिम तिथि 28 अगस्त 2021 रात्रि 12 बजे तक है।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026