Agra, Uttar Pradesh, India. ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने एक नई मुहिम शुरू की है। इसका नाम है- ‘जिसका माल, उसका हम्माल’, एक अगस्त, 2021 से यह मुहिम शुरू हो रही है। वाहनों पर बढ़ते खर्चों के बोझ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। डीजल मूल्य में लगातार वृद्धि और काम कम होने से ट्रांसपोर्टर्स मुसीबत में हैं। बैंक वाले ट्रक उठाकर ले जा रहे हैं क्योंकि किस्त अदा नहीं हो पा रही हैं।
ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सह राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ट्रेड हालत लगातार गिर रही है। इसलिए अनावश्यक खर्चों को कम किए जाने के उद्देश्य से अब व्यापारी को अपने माल की उतराई और चढ़ाई का खर्चा स्वयं उठाना होगा। माल के कांटे कराई का खर्च भी खुद वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रक वाला स्वयं माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की भाड़े के रूप में मजदूरी ही ले रहा है। ऐसी स्थिति में मजदूरी में से मजदूरी दिए जाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। उन्होंने व्यापारियों से इस मुहिम में ट्रक ऑनर्स का साथ देने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि डीजल मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026