उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है। यहां पर चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। इस दर्दनाक घटना में तीन यात्रियों के मौत की खबर है, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों केा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जनपद गोण्डा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
लखनऊ – 8957409292
गोंडा- 8957400965
सीवान – 9026624251
छपरा – 8303979217
देवरिया सदर- 8303098950
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026