बाग फरजाना के डॉ. नवल किशोर चौराहा पर 9.75 लाख में बना
आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया उद्घाटन
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. बाग फरजाना के डॉ. नवल किशोर चौराहे पर नगर निगम द्वारा बनाए गए पिंक सामुदायिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया। नौ लाख पिचत्तर हजार रुपये की लागत से तैयार हुए इस शौचालय में महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गये है। सैनिटरी पैड की मशीन भी लगाई गई है, जो निशुल्क उपलब्ध रहेंगे। स्नानघर भी बनाया गया है।
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि इस तरह के टॉयलेट शहर में अन्य स्थानों पर भी तैयार हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य शहर को साफ सुंदर और हरियाली युक्त बनाए रखने का है।

इस मौके पर शहर के जाने-माने सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान, राजीव चतुर्वेदी, अनिल कत्याल, जवाहर सिंह जादौन, डॉ. अमित सिंह पटेल, पार्षद विक्रांत सिंह, ललितेश चौधरी, राजा गोस्वामी, आलोक शर्मा, गुड्डू चाहर, दिनेश केसरी, सपन सेठ, प्रदीप गर्ग, ध्रुव बंसल आदि मौजूद थे।
चावल चोर निकला भाजपा का नेता, BJP की टिकट पर चुनाव लड़ चुका है, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: चार दोस्तों के शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम, चीख-पुकार से गूंज उठा मोहल्ला - October 25, 2026
- Agra News: महंगे शौक पूरे करने के लिए बना हथियार सप्लायर, 10-10 हजार में खरीदी थीं पिस्तौलें, 12वीं पास आरोपी पकड़ा गया - October 25, 2026
- आगरा के पिनाहट में युवक क्रिस की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, थाना पिढौरा पुलिस ने गोपालपुरा के पास से पकड़ा - October 25, 2026