Live Story Time
Kasganj, Uttar Pradesh, India, Bharat. कुछ शरारती तत्व उत्तर प्रदेश में अशांति कायम करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के कासगंज में इन तत्वों ने मंदिर के गेट और मूर्तियों पर अंडे फोड़े। लोग आक्रोशित हैं।
घटना बुधवार की है। मंदिर में पुजारी जी पहुंचे तो यह देखकर हैरान रह गए कि द्वार पर अंडे पड़े हुए हैं। मंदिर के अंदर गए तो राधा-कृष्ण की मूर्तियों और शिवलिंग पर अंडे हैं। आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी मिली तो सब गुस्से में आ गए।
हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग मौके पर आ गए और धरना शुरू कर दिया। अनिष्ट की आशंका बढ़ी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। धरना दे रहे लोगों को समझाया। मांग की जा रही है कि शहर की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
चावल चोर निकला भाजपा का नेता, BJP की टिकट पर चुनाव लड़ चुका है, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026