Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. प्रख्यात फोटोग्राफर श्री असलम सलीमी का कहना है कि आने वाला वक्त नहीं, अपितु मौजूदा दौर ही भारी जलकिल्लत से भरपूर है। शहरवासियों को पिछले बीस साल से ‘24×7घंटे ’ जलपूर्ति की बात कही जाती रही थी ,लेकिन अपर्याप्त और बाधित जलापूर्ति ही शहर वासियों को हो रही है। यह वेदना श्री सलीमी ने जलपुरूष के रूप में विख्यात और नमामि गंगा प्रोजेक्ट से जुड़े राजेन्द्र सिंह से आत्मीयता भरी मुलाकात के दौरान व्यक्त की।
श्री सलीमी से राजेन्द्र सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हालात तेजी से बदलेंगे और मौजूदा स्थितियों में सुधार आयेगा। सलीमी ने कहा कि वह उनके ‘जन, जल, जीवन’ से जुडे अभियान कें बारे में जब भी कोई समाचार छपता है,जरूर पढ़ते हैं। सलीमी ने कहा कि अब दैनिक जागरण से रिटायर हो चुके हैं किंतु फोटोग्राफर के रूप में लगातार सक्रिय है। पानी से जुडे मुद्दों के प्रति उनकी दिलचस्पी पूर्ववत है।
श्री सलीमी ने कहा कि अखबार में खबर और फोटो छपने के अलग माइने हुआ करते थे, वअधिकारी समस्या का समाधान ढूंढते थे, लेकिन अब डिजिटल मीडिया और सोशल साइटस प्रचलित हैं। हां, इतना जरूर है कि खबर के माध्यम से उठाई गई समस्या का समाधान ढूंढने के स्थान पर ‘फैक्ट चैक’ को तरजीह दी जाती है। कम से कम उन्हें तो पता नहीं कि फैक्ट चैक हो जाने के बाद समस्या का क्या होता है।
फतेहाबाद रोड पर एसिड अटैक पीडिताओं के द्वारा संचालित ‘शीरोज हैंगआऊट’ रेस्टोरेंट में सिविल सोसायटी के द्वारा आयोजित ‘पानी की पंचायत’ कार्यक्रम के बाद हुई इस मुलाकात के दौरान उस दौर की यादों को साझा किया जब कि आला अफसर पानी की समस्या के समाधान के लिये पानी का इंतजाम करने के स्थान पर –‘मौखिक जमाखर्च’ गिना काम चलाने की कोशिश करते थे।
CM योगी पर मारा ताना तो बुलडोजर में बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा, वीडियो हुआ वायरल
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026