अस्पताल में अपने देवर को देखते हुए प्राण त्यागे, 81 वर्ष की थीं
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह की भाभी श्रीमती राजकुमारी पत्नी स्व. श्री नेत्रपाल सिंह निवासी धांधूपुरा (ताजगंज, आगरा) ने दिनांक 10.7.2024 को प्रातः 10.30 बजे से अन्तिम श्वांस ली। वे 81 वर्ष की थीं। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है, क्योंकि वे सर्वप्रिय थीं।
श्रीमती राजकुमारी भगी चंगी थीं। दो दिन पूर्व अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें शांति मांगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चौ. उदयभान सिंह उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। चौ. उदयभान सिंह को देखते-देखते राजकुमारी ने अपना शरीर छोड़ दिया। श्रीमती राजकुमारी की अंत्येष्टि 10 जुलाई को ही गांव धाधूपुरा में अपरान्ह तीन बजे की जाएगी।
श्रीमती राजकुमारी का जन्म राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव सरानी खेड़ा में हुआ था। उनका विवाह वर्ष 1960 में नेत्रपाल सिंह के साथ हुआ था। उनके छह पुत्र एवं एक पुत्री है। उनके देवर चौ. लक्ष्मी नारायन एवं चौ. उदयभान सिंह एवं अन्य चचाजात परिवार में से हैं।
राजकुमारी के पति श्री नेत्रपाल सिंह का देहांत 8 सितम्बर, 2022 को हो गया था। इसके बाद बच्चू सिंह, देवरानी शान्ती देवी पत्नी चौ. उदयभान सिंह, सहदेव सिंह का देहांत होने से वे अन्दर से आहत थीं। दिन में चार बार ईश्वर से प्रार्थना करतीं कि मुझे भी अपने पास बुला ले क्योंकि मेरे सभी संगी-साथी चले गये हैं।
हाथरस भगदड़ कांड में एसडीएम व सीओ समेत 6 सस्पेंड, योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई
- नीट आंदोलन में संविधान की प्रस्तावना सुनाकर वायरल हुए मोहम्मद इरफ़ान के परिवार से मिले राहुल गांधी, जानें कैसे AI की मदद से बनी उनकी पहचान - July 27, 2026
- Agra News: संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में दर्दनाक हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस - July 27, 2026
- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत: मंडलायुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक, अगली सुनवाई तक कार्रवाई टली - July 27, 2026