आगरा: शहर के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इनमें भगवान टाकीज स्थित आगरा सीएटी स्कैन, समीन चिकित्सालय और अष्टविनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी की समीक्षा बैठक के बाद इस कार्रवाई के आदेश दिए थे। तीनों ही सेंटरों ने हर महीने दी जाने वाली रिपोर्ट नहीं भेजी थी।
बताया गया है कि यूएसजी सेंटर्स को हर महीने की पांच तारीख पीसीपीएनडीटी की रिपोर्ट जमा करानी होती है। इसमें अल्ट्रसाउंड कराने वाले मरीजों का विवरण होता है इसके लिए फार्म को भरना होता है।
कार्रवाई करने वाली टीम में पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति, यूडीसी दिलीप वर्मा, पीसीपीएनडीटी के जिला कॉर्डिनेटर नीरज सैनी, पीएनडीटी के डाटा आपरेटर भूपेंद्र कुमार शामिल रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के बरहन में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - June 18, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी के बाहर सनसनी: तारीख पर आई बहू को ससुरालियों ने घेरा, सड़क पर गिराकर पीटा, गला दबाने का आरोप - June 18, 2026
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर चमकी ताजनगरी: मेयर हेमलता दिवाकर ने संस्कृति मंत्री को भेंट की ताजमहल की प्रतिकृति, दिया आगरा आने का न्योता - June 18, 2026