मथुरा। प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा अपने कथन पर राधारानी से माफी मांगने बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में पहुंचे हैं। प्रदीप मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राधारानी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण के साथ नहीं बल्कि मथुरा के छाता कस्बा निवासी अनय घोष के साथ हुआ था। इस विवाद के बाद शनिवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर माफी मांगी और कहा कि राधारानी मेरी ईष्ट हैं।
प्रदीप मिश्रा ये भी कहा था बरसाना उनका पैतृक गांव नहीं है। बरसाना में राधारानी के पिता की कचहरी लगती थी। जिसमें राधारानी अपने पिता के साथ वर्ष में एक बार आती थीं। उनके इस कथन को लेकर ब्रज के साधु और संतों में आक्रोश पनपा था। पिछले दिनों महापंचायत कर उनके ब्रज चौरासी कोस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। शनिवार को करीब दो बजे प्रदीप मिश्रा राधारानी से माफी मांगने उनके मंदिर पहुंचे हैं।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा, कि प्रदीप मिश्रा हमारा भाई है, उसने जो त्रुटि की है, उसके लिए माफी मांग ले, तो मामला सुलझ जाएगा
राधा केलिकुंज में शुक्रवार को धर्मरक्षा संघ प्रतिनिधि मंडल के सामने विचार रखते हुए संत प्रेमानंद महाराज ने कहा, प्रदीप मिश्रा खुद को शास्त्र का ज्ञानी समझता है। वह किशोरीजी के बारे में कुछ नहीं जानते। चेतावनी भरे लहजे में संत प्रेमानंद ने कहा यदि श्रीजी के विषय में वो कुछ भी जानना चाहता है, तो हमारे सामने वृंदावन की रज में बैठें। हम कुछ भी नहीं बोलेंगे, मौन रहेंगे और उन्हें श्रीजी का ज्ञान प्राप्त हो जाएगा।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा, कि प्रदीप मिश्रा हमारा भाई है, उसने जो त्रुटि की है, उसके लिए माफी मांग ले, तो मामला सुलझ जाएगा। उसने क्षमा न मांगकर बहुत बड़ी भूल की है। संत और ब्रजवासियों को उसकी वाणी से जो कष्ट हुआ है, उसे भगवान भी क्षमा नहीं करेंगे और उसे दंड भुगतना ही पड़ेगा।
-compiled by up18News
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026