आगरा: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने थाना एत्माद्दौला के रामबाग चौकी पर तैनात दरोगा वैभव कुमार द्वारा एक पीड़ित को गाली व धमकी देने के आरोपों की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
डीजीपी तथा पुलिस कमिश्नर, आगरा को भेजी अपनी शिकायत के साथ उन्होंने दरोगा वैभव और पीड़ित की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी है। ऑडियो में पीड़ित से गाली गलौज, धमकी और जबरन राजीनामा का प्रयास है। इसमें दरोगा अपशब्दों के साथ ‘तेरी ऐसी तैसी कर दूंगा, वही आकर मारते मारते ले आऊंगा, महिलाओं को भी ले आऊंगा, तेरी घरवाली को भी उठा लाऊंगा” जैसी बातें कह रहा है।
अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर प्रशासनिक कदाचार बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर दरोगा की धमकी से पीड़ित परिवार डरा हुआ है। देखना होगा कि इस मामले में आगरा पुलिस क्या एक्शन लेती है।
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026