आगरा। सेवा आगरा संस्था की ओर से बुधवार को नव ज्योति बिल्डिंग स्थित सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे और दवाई वितरित किए गए।
संस्था के संस्थापक मुरारी लाल गोयल ‘पेन्ट’, अध्यक्ष सुमन गोयल ने बताया कि जिन मरीजों के संस्था द्वारा जून माह में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 64 मरीजों की जांच हुई। उन चयनित मरीजों उच्च गुणवत्ता के निशुल्क चश्में और दवाई वितरित की गई। इसके साथ ही 8 चयनित मरीजों का मोतियाबिन्द के ऑपरेशन भी संस्था द्वारा कराया गया।
इस दौरान जागृति मित्तल, पूर्विका बंसल, प्रेमदास भगत, मीरा कुशवाहा, विश्वनाथ भारद्वाज, हरिओम गोयल, दीपू शर्मा आदि मौजूद रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में इप्टा का मार्मिक नाटक ‘रामी’ मंचित: औद्योगीकरण और शहरीकरण की दौड़ के बीच पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश - September 7, 2026
- आगरा के कछपुरा में मंदिर में मूर्तियों से कथित छेड़छाड़ पर हंगामा: हनुमान प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत और शिव परिवार की मूर्तियां हटाने का आरोप, दो गिरफ्तार - September 7, 2026
- Romantic Song ‘Pankhida’ Released from Malhar Thakar & Puja Joshi Starrer Movie ‘Chatni’ - September 7, 2026